Google Word Coach In Hindi | गूगल वर्ड कोच | गूगल शब्दकोच

Play Google Word Coach Hindi

अभी खेलें वर्ड कोच और बनें शब्दों के जादूगर!

Time's Out
Points:

Score Card

Total Points:

Questions Asked:

Attempted:

Correct:

Wrong:

Score Percentage:

×I just scored points on Word Coach. See if you can beat my score!

वर्ड कोच [ अब नए तरीके से सीखे अंग्रेजी के शब्द] - Official Google Word Coach Guide In Hindi

word coach hindi, word coach in hindi, google word coach in India, गूगल वर्ड कोच क्या है?। What is Google Word Coach In Hindi?, Official Word Coach Guide In Hindi

गूगल वर्ड कोच क्या है?। What is Google Word Coach In Hindi?

जैसा कि हम सब जानते हैं की गूगल दिन-प्रतिदिन स्मार्ट (Smart) होता जा रहा है। उसका यह नया गेम गूगल वर्ड कोच ( Google Word Coach) यूजर्स (Users) को अपनी इंग्लिश लैंग्वेज (English Language) और शब्दावली (Vocabulary) को एक बड़े ही मजेदार तरीके से विस्तृत करने में बहुत मदद कर रहा है।

बहुत कम लोग इस खेल के बारे में जानते हैं। यह मजेदार गेम गूगल के सर्च इंजन (Google Search Engine) में दिखता है। यह खेल शब्दावली पर आधारित है। जोकि गूगल द्वारा हमारी अंग्रेजी भाषा पर पकड़ को और अधिक मजबूत करने के लिए बनाया गया है।

जो लोग अंग्रेजी भाषा सीखना चाहते हैं। या फिर अपना समय व्यतीत करने के लिए कुछ मनोरंजक गेम ढूंढ रहे हैं। यह खेल उनके लिए Best है।

जब भी हम गूगल के सर्च इंजन में किसी भी शब्द का अर्थ (Meaning) ढूंढते हैं। तो यह गेम हमें ठीक गूगल डिक्शनरी (Google Dictionary) या फिर गूगल सर्च इंजन के नीचे दिखाई देता है। और जो शब्द हमने सर्च (Search) किया था उसी से मिलता जुलता प्रश्न (Question) पूछा जाता है।

अभी इस खेल को केवल उन्हीं देशों में लांच (Launch) किया गया है। जिन देशों की मातृभाषा अंग्रेजी नहीं है। लेकिन भविष्य में इसे अन्य भाषाओं में भी लाने की संभावना है।

चलिए अब हम यह भी जान लेते हैं कि गूगल वर्ड कोच गेम कब लॉन्च हुआ था?

यह गेम फरवरी 2018 में गैर अंग्रेजी भाषी देशों (Non-English Speaking Countries) में लांच किया गया था। यह गेम उन देशों में नहीं नजर आता जहां की मातृभाषा अंग्रेजी है।

यह खेल खासतौर पर भारत (India) जैसे गैर अंग्रेजी बोलने वाले देशों के लिए बनाया गया है। जो अक्सर अपनी अंग्रेजी भाषा का विस्तार करने के लिए गूगल पर विभिन्न-विभिन्न अंग्रेजी शब्दों और परिभाषाओं (Definitions) को खोजते रहते हैं।

गूगल (Google) का क्या कहना है इस गेम पर

गूगल के ही एक प्रवक्ता (Spokesperson) का कहना है कि गूगल वर्ड कोच गेम एक बड़ा ही मजेदार खेल है। जो हमारी अंग्रेजी भाषा और अंग्रेजी की शब्दावली (Vocab.) को बढ़ाता है। यह एक Quiz) गेम है। जोकि गूगल के ट्रांसलेशन बॉक्स (Translation Box) और डिक्शनरी के ठीक नीचे दिखाई देता है। या फिर जब कोई व्यक्ति गूगल के सर्च इंजन पर या फिर गूगल क्रोम ब्राउजर (Google Chrome Browser) पर "गूगल वर्ड कोच" Google Word Coach या "वर्ड कोच" Word Coach लिखता है तब यह खेल प्रकट हो जाता है।

गूगल वर्ड कोच गेम को कैसे खोले ? ( How to Open Word Coach?)

गूगल वर्डकोच खेल एक छोटे से बॉक्स में नज़र आता है। यह गूगल के सर्च इंजन में तब दिखाई देता है। जब हम गूगल पर "वर्ड कोच" या फिर "गूगल वर्ड कोच" टाइप करते है। या फिर किसी अंग्रेजी शब्द का मतलब गूगल पर खोजते हैं तब हमें यह खेल नजर आता है।

उदाहरण के तौर पर अगर आप गूगल पर "गेम" शब्द का मतलब खोलते हैं। और गूगल पर लिखते हैं "Meaning of Game" तो गूगल डिक्शनरी के ठीक नीचे आपको एक छोटा सा बॉक्स दिखाई देता है जिसमें कुछ ऐसा लिखा होता है "Which Word is Similar to Game?" और आपको दो विकल्प दिए जाते हैं। जिसमें से आपको एक विकल्प चुनना होता है। शुरू शुरू में तो प्रश्न आसान होते हैं लेकिन धीरे-धीरे उनकी कठिनाई और बढ़ती जाती है।

गूगल वर्ड कोच गेम कैसे खेले? (How to Play Word Coach?)

सबसे पहले तो आपको गूगल के सर्च इंजन पर या गूगल क्रोम ब्राउजर पर किसी भी शब्द का मतलब खोजना होगा। उस शब्द के अर्थ के निचे आपको एक बॉक्स ( Box) दिखाई देगा । जहां से आप यह गेम बड़ी आसानी से खेल सकते हैं।

या फिर आप सीधा सीधा भी इस खेल को खेल सकते हैं। आपको बस इतना करना होगा कि गूगल के ब्राउज़र पर "वर्ड कोच" या "गूगल वर्ड कोच" लिखकर दबाएं। जैसे ही आप गूगल वर्ड कोच लिखेंगे ठीक सबसे ऊपर आपको यह खेल नजर आ जाएगा। अगर आप यह गेम हिंदी में खेलना है तो "गूगल वर्ड कोच" लिखे और अगर इंग्लिश में खेलना चाहते है तो "Google Word Coach" लिखे।

अभी यह गेम केवल मोबाइल फोनों पर ही खेला जा सकता है। इसे हम लैपटॉप या कंप्यूटर पर नहीं खेल सकते। यह केवल हमें मोबाइल फोन की स्क्रीन (Screen) पर ही नजर आता है।

वर्ड कोच खेल में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं?

अभी तक गूगल वर्ड कोच में केवल 3 ही तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमे हमसे किसी भी शब्द का समान शब्द (Similar Word) , विपरीत शब्द (Opposite Word), या फिर कोई फोटो (Image) दिखाकर पूछा जाता है कि इस फोटो में क्या दर्शाया गया है। दो विकल्प हमारे सामने दिए जाते हैं जिनमें से हमें किसी एक पर क्लिक करना होता है।

अगर आप यह खेल हिंदी में या फिर अंग्रेजी को छोड़कर किसी अन्य भाषा में खेल रहे है तो आपको अब कुछ नए तरीके के प्रश्न भी दिखाई दे सकते है। जिसमे आपको किसी भी शब्द का अनुवाद पूछा जायेगा। जैसे की "हिचकी शब्द का अनुवाद क्या है?" और आपको दो विकल्प दिए जायेंगे। जिसमे से आपको सही का उत्तर देना होगा। यह इस खेल का नया फीचर है और इस नए Feature से आपको यह इंगिलश की Quiz खेलने में और भी मजा आएगा।

वर्ड कोच खेल में पूछे जाने वाले प्रश्नो के कुछ उदाहरण

  • कौन सा शब्द Diminution के सामान है?
  • Gleeful शब्द के लिए कौन सी इमेज सबसे सही है ?
  • कौन सा शब्द Replenish का उल्टा है ?
  • कौन सा शब्द Conveyance के सामान है ?
  • कौन सा शब्द Recognizable का उल्टा है?
  • इस इमेज में क्या दिखाया गया है?
  • Pick lock शब्द का अनुवाद क्या है?
  • Hardwood शब्द का अनुवाद क्या है?
  • Readable शब्द का अनुवाद क्या है?
  • लेफ्टी शब्द का अनुवाद क्या है?
  • झालर शब्द का अनुवाद क्या है?

खेल के हर राउंड (Round) में 5 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर प्रश्न में दो विकल्प दिए जाते हैं। जिसमें से हमें किसी एक को चुनना होता है। अगर हमें किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता तो हम उसे छोड़ (Skip) भी कर सकते हैं। और अच्छी बात यह है कि अगर हमारे प्रश्न का उत्तर गलत भी है तो भी हम अगले प्रश्न पर पहुंच जाते हैं।

जब आप सभी पांचों प्रश्नों के उत्तर दे देते हैं तो आपको आपका टोटल स्कोर (Total Score) दिखाया जाता है। और वही उसके ठीक पास (Next Round) का बटन होता है। जिस पर क्लिक करके आप अगली लेवल (Level) खेल सकते हैं । अगली लेवल में भी पांच प्रश्न होते हैं। जिनका उत्तर देकर आप फिर से अगले राउंड में पहुंच जाते हैं। प्रत्येक एक प्रश्न का उत्तर ठीक देने पर आपको करीब - करीब 200 से 500 के बीच में अंक मिलते हैं और मजेदार बात यह है कि अगर आपका जवाब गलत भी होता है तब भी आपका स्कोर कांटा नहीं जाता।

गूगल वर्ड कोच गेम कैसे खेले? (Step By Step Guide)

गूगल वर्ड कोच गेम कैसे खेले? (Step By Step Guide) - How To open and play google word coach in hindi
  1. सबसे पहले तो आपको अपना गूगल का ब्राउज़र (Browser) खोलना होगा और उस पर टाइप करना होगा "वर्ड कोच" या फिर "गूगल वर्ड कोच" जैसे ही आप एंटर (Enter) करेंगे तो ठीक सर्च रिजल्ट (Search Result) में सबसे ऊपर आपको एक कार्ड नजर आएगा जिसमें एक प्रश्न पूछा होगा।
  2. दूसरा तरीका इसे खेलने का यह है कि अगर आप कोई शब्द का मतलब खोज रहे हैं गूगल सर्च पर तो ठीक उसके नीचे भी आपको यह खेल नजर आ सकता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि आपको हर शब्द के नीचे यह खेल नजर आ जाए । तो अच्छा यही होगा कि आप सीधा गूगल के सर्च इंजन पर "वर्ड कोच" या फिर" गूगल वर्ड कोच" टाइप करें और खेलना शुरू करे।
  3. हर प्रश्न में आपको दो विकल्प दिए जाते हैं। उन दो विकल्पों में से आपको सही का चुनाव करना होता है।
  4. पूछे गए प्रश्न ज्यादातर समान शब्दों और विपरीत शब्दों पर आधारित होते हैं। जब आप सही उत्तर पर बटन दबाते हैं तो हरे रंग का निशान आपको नजर आता है और जब आप गलत उत्तर देते हैं तो लाल रंग का निशान आपको नजर आएगा।
  5. अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता तो आप उसे छोड़ भी सकते हैं। बस आपको दाईं तरफ (Left Side) दिए हुए स्किप (Skip) बटन को दबाना है।
  6. हर एक राउंड में आपसे पांच प्रश्न पूछे जाते हैं और इन पांच प्रश्नों के अंत में आपको एक स्कोरकार्ड (Scorecard) मिलता है। स्कोर कार्ड के ठीक नीचे आपसे जो भी प्रश्न पूछे गए थे। उनका विवरण (Explanation) दिया जाता है।
  7. अगले राउंड में जाने के लिए नेक्स्ट राउंड (Next Round) बटन को दबाकर आप अगले राउंड में पहुंच जाते हैं। अगले स्तर में प्रश्न थोड़े और कठिन हो जाते हैं।
  8. इस खेल को खेलने की कोई सीमा नहीं है आप जितना मर्जी खेल सकते हैं और साथ ही साथ आप अपने स्कोर को फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप, आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर कर सकते हैं।

चलिए आइए अब नजर डाल लेते हैं गूगल वर्ड कोच गेम के यूट्यूब वीडियो ट्यूटोरियल पर जिसकी सहायता से आप और अच्छे से जान पाएंगे के यह खेल कैसे खेले ?

गूगल वर्ड कोच गेम को डाउनलोड करने के तरीके (How to Download Word Coach?)

1. पहला तरीका - शॉर्टकट आइकॉन (Shortcut Icon)

जब आप अपने गूगल ब्राउज़र पर यह गेम खेल रहे होंगे तो आपको गेम कार्ड के बाएं (Right) तरफ नीचे की ओर एक तीर (Arrow) के निशान का चिन्ह नजर आएगा। जैसे ही आप उस आइकन (ICON) पर क्लिक करेंगे तो एक शॉर्टकट आइकन आपके मोबाइल फोन के होम स्क्रीन (Home Screen) पर आ जाएगा। उस आइकन पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आप सीधे गेम पर आ जाएंगे। हालांकि यह भी देखा गया है कि यह शॉर्टकट आइकन हमें कभी कभार नजर नहीं भी आता है। तो दुखी मत होइए अगर आपको यह नजर नहीं आ रहा है तो आप सीधा वेब ब्राउज़र खोले और खेलना शुरू करे ।

2. दूसरा तरीका - गूगल वर्ड कोच एप्प (Word Coach App)

आप गूगल वर्ड कोच गेम को गूगल के प्ले स्टोर (Play Store) से भी डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि गूगल ने अपनी कोई ऑफिशियल एप्प (OFFICIAL APP) अभी तक नहीं बनाई है। आपको गूगल के प्लेस्टोर पर इस गेम से मिलती-जुलती कुछ एप्स मिल जाएंगी जिसे इंस्टॉल (Install) करके आप यह गेम खेल सकते हैं।

गूगल वर्ड कोच खेल की कुछ कमियां

  • इसके लिए हमें इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है इसे हम ऑफलाइन नहीं खेल सकते।
  • जब भी आप ब्राउज़र को बंद करते हैं तो आप का स्कोर खत्म हो जाता है। मतलब की जैसे ही आप ब्राउज़र को बंद करते हैं तो जो आपका स्कोर होता है। वह गायब हो जाता है। और जब आप दोबारा इस गेम को खेलने आते हैं तो आपको इसे शुरू से खेलना कर पड़ता है।

गूगल वर्ड कोच का अब तक का सबसे ज्यादा स्कोर क्या है और अपने स्कोर को कैसे सबमिट करे ?

"आरिक भुई" ने गूगल वर्ड कोच में अब तक का सबसे ज्यादा स्कोर बनाया है, जोकि 2,146,600 अंक है। "Aarik Bhui" ने Google Word Coach में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Arik Bhui ने 2146600 के स्कोर को प्राप्त किया है, जो उसके शब्द समर्थन का अद्वितीय प्रदर्शन करता है।

अगर आपने भी वर्ड कोच में उच्च स्कोर बनाया है तो आप अपने स्कोर का Screenshot हमें wordcoachmaster@gmail.com पर शेयर कर सकते है।

और हमने निचे कुछ सोशल मीडिया के लिंक भी दिए है। जिनपर क्लिक करके भी आप अपना वर्ड कोच का स्कोर शेयर कर सकते है ।

अपना स्कोर शेयर करे

गूगल वर्ड कोच की नयी अपडेट

अब आप इसे अपनी भाषा में भी खेल सकते है। चाहे आपकी भाषा हिंदी हो, गुजरती हो , जर्मन हो या जापानी आप हर भाषा में यह खेल खेल सकते है।

FAQs

गूगल वर्ड कोच क्या है?

गूगल वर्ड कोच एक गूगल टूल (Tool) है, जो शब्द सीखने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक वर्ड (Word) गेम है जिसमें उपयोगकर्ताओं को शब्दों के मतलब, उपयोग, समानार्थक शब्द और विरोधार्थी शब्दों के बारे में प्रश्नों का सामना करना पड़ता है। इसका मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को नए शब्द सीखने और उनके ज्ञान को विस्तारित करने में मदद करना है।

मैं गूगल में वर्ड कोच कैसे चालू करें?

गूगल में वर्ड कोच चालू करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें:

  1. अपने वेब ब्राउज़र में गूगल सर्च खोलें।
  2. "गूगल वर्ड कोच" लिखें और Enter दबाएं।
  3. पहले खोज परिणाम में "गूगल वर्ड कोच - गूगल सर्च" दिखाई देगा।
  4. उस पर क्लिक करें और गेम शुरू करें।
  5. अब आपको गेम के निर्देशों का पालन करना होगा और आप शब्दों के सवालों का उत्तर देकर खेल जारी रख सकते हैं।

गूगल वर्ड कोच में सबसे ज्यादा स्कोर कितना है?

वर्ड कोच का नया उच्चतम स्कोर 2146600 अंक है, जिसे "आरिक भुई" ने साझा किया है। अगर आपने उच्च स्कोर प्राप्त किया है, तो आप अपना स्कोर हमारे साथ Share कर सकते हैं

गूगल वर्ड कोच में कितने लेवल होते हैं?

गूगल वर्ड कोच में असीमित स्तर होते हैं, जिसका मतलब है कि आप जितना चाहें खेल सकते हैं और स्कोर बनाने का प्रयास कर सकते हैं। इस गेम में प्रत्येक स्तर में आपको विभिन्न प्रकार के शब्दों के सवाल पूछे जाते हैं, जिनमें से कुछ के जवाब देने के लिए आपको उनका मतलब या उपयोग बताना होता है। हर स्तर के साथ, सवालों की संख्या और कठिनाई बढ़ती है, जिससे आपकी शब्दावली और शब्द समझने की क्षमता में सुधार होता है।

वर्ड कोच पॉइंट्स के साथ आप क्या कर सकते हैं?

गूगल वर्ड कोच में पॉइंट्स या अंकों का उपयोग खेल में आगे बढ़ने और अपने स्कोर को बढ़ाने के लिए किया जाता है। आप अपने प्रदर्शन को मापने और उन्हें सुधारने के लिए अपने प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं। यदि आप उच्च स्कोर प्राप्त करते हैं, तो आप अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ अपना स्कोर शेयर कर सकते हैं और उनसे प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। इसके अलावा, यह आपकी शब्दावली को बढ़ाने में मदद कर सकता है और आपको नए शब्द सीखने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।

गूगल वर्ड कोच कितने भाषाओं में उपलब्ध है?

गूगल वर्ड कोच विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है। इसका उपयोग आप अपनी पसंदीदा भाषा में कर सकते हैं जैसे कि अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, कोरियाई, चीनी, और कई अन्य भाषाओं में।

गूगल वर्ड कोच में कितने प्रकार के प्रश्न होते हैं?

गूगल वर्ड कोच में तीन प्रकार के प्रश्न होते हैं: शब्दों के मतलब, समानार्थक शब्द, और छवि (Image) आधारित प्रश्न। इन प्रश्नों का उत्तर देने से आपकी शब्द समझ, शब्दावली, और भाषा कौशल में सुधार हो सकता है।

गूगल वर्ड कोच कैसे एक प्रभावी शिक्षात्मक उपकरण बन सकता है?

गूगल वर्ड कोच एक प्रभावी शिक्षात्मक उपकरण बन सकता है जो शब्दावली विकास में मदद कर सकता है। इसके माध्यम से उपयोगकर्ता नए शब्द सीख सकते हैं, शब्दों के मतलब और उपयोग समझ सकते हैं, समानार्थक और विरोधार्थी शब्दों का अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा, यह उपकरण शब्द समझने की क्षमता, टाइमिंग, और मेमोरी (Memory) को भी सुधार सकता है।

Conclusion:

गूगल वर्ड कोच गूगल द्वारा बनाया गया एक बड़ा ही बेहतरीन गेम है। जिसकी सहायता से आप अंग्रेजी के शब्दों को बड़ी ही आसानी से सिख सकते है। ऊपर हमने गूगल वर्ड कोच गेम की सभी Details हिंदी शेयर की ही। इस पोस्ट में हमने जाना की वर्ड कोच गेम क्या है, इसे कैसे खेले और डाउनलोड करे, और अपना स्कोर कैसे सबमिट करे। और हा आप हमारी वेबसाइट https://www.googlewordscoach.com/ पर भी अब हिंदी में वर्ड कोच खेल सकते है ।








Post a Comment

1Comments

Join The Discussion - Comment Now!

Post a Comment
Follow Us On: